अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी ने छिदंवाड़ा जिला अध्यक्ष झमकलाल सरयाम को 6 वर्षो के लिए किया था निष्कासित।
अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की अध्यक्ष मोनिका शाह वट्टी ने बताया कि झमकलाल सरयाम के द्वारा पाट्री के तोडने के लिए गलत जानकारी फैला रहे है वो खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहे है।जबकि उन्हे पहले ही जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। झमकलाल सरयाम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका शाह बट्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि यह दोनों पार्टियां अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है मोनिका भट्टी ने कहा की धमकलाल सरेआम के खिलाफ भोपाल में और छिंदवाड़ा कलेक्टर एवं एसपी को शिकायत की गई है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी ने छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष झमकलाल सरयाम को बार-बार आगाह करने के बाद भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पार्टी ने उन्हें कई बार संभलने का मौका दिया लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके कारण पार्टी को यह निर्णय लेने में मजबूर होना पड़ा। वे जिला संगठन को अपनी इच्छा के अनुसार चलाते थे जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही थी। वे ना तो कोई सदस्यता अभियान चला रहे थे और ना ही प्रदेश कार्यालय को इस संबंध में कोई गतिविधि से अवगत करा रहे थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका शाह बट्टी ने बताया झमकलाल सरयाम भ्रांतियां फैला रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव नजदीक आ गए हैं ।
वो आदिवासी संगठन को तोडना चाहते है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देगें ।आज पूरा आदिवासी समाज हमारे साथ है।