हर साल नहर मेंटेनेंस के नाम पर 5 करोड़ तक के फर्जी आहरण….
गोवा,पेंच के रिसॉर्ट में अधिकारियों की शराब, शबाब की पार्टियां…
भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी पेंच परियोजना के अधिकारियों को अब शराब और शबाब की भूख ने फर्जी बिलों को लगाने पर मजबूर कर दिया हैं। आलम हैं कि हर साल नहरों की मेंटेनेंस के नाम पर पांच करोड़ तक का फर्जी आहरण किया जा रहा हैं। अभी रबी सीजन के लिए 8 नवंबर से नहर को छोड़ा जाना हैं। इसके लिए नहरों की मरम्मत के नाम पर कई जगह फर्जी लेबर और मशीन दिखाकर काम करवाया जा रहा हैं। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि उन्होंने दस से अधिक जगहों का बाकायदा वीडियो के साथ भौतिक सत्यापन किया हैं जहां पर फर्जी मजदूरों की संख्या को बताया जा रहा हैं। जबकि नहर सुधार के लिए मशीनों के नाम भी फर्जी आहरण किया जा रहा हैं। यह सब जलसंसाधन विभाग से सेवानिवृत एक उपयंत्री जो एसडीओ के चार्ज से सेवानिवृत हुए हैं उनकी शह पर किया जा रहा हैं। चांद के एक ठेकेदार के नाम पर अलग अलग नहरों के मेंटनेंस के नाम पर बिलों का भुगतान किया जा रहा हैं। एक सीजन में नहरों की मरम्मत के नाम पर 5 करोड़ तक के बिल निकाले जा रहे हैं।
गोवा,पेंच के रिसॉर्ट की अय्याशी की चर्चा
जलसंसाधन विभाग के कार्यालय में इन दिनों अधिकारियों की अय्याशी की चर्चा हैं। चांद के एक ठेकेदार और एक ड्राइवर कम ठेकेदार द्वारा अधिकारियों को शराब और शबाब का भोग लगवाया जा रहा हैं। इसके लिए दो एसडीओ एक सेवानिवृत अधिकारी और कार्यपालन यंत्री को गोवा,सिक्किम और पेंच के एक रिसॉर्ट मै कई बार ले जाया गया हैं।
विधानसभा में उठेगा मामला,20 करोड़ तक का गोलमाल
पेंच की नहरों के नाम पर हो रहे इस गोलमाल का मामला अब विधानसभा मैं गूंजेगा। चौरई विधायक सुजीत चौधरी के मुताबिक नहरों की संधारण और मरम्मत के नाम पर पिछले पांच साल में किन किन लोगों को कितना भुगतान किया गया हैं इसकी जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा किन नियम के मुताबिक यह भुगतान हुआ हैं यह भी जानकारी मांगी जाएगी।
साहब की सेकंड हैंड कार के दिए 8 लाख
जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों के घर तक पहुंच चुके इस फर्जी ठेकेदार ने विभाग को जमकर चूना लगाया हैं। एक कार्यपालन यंत्री की सेकंड हैंड टाटा पांच कार को उसके द्वारा 8 लाख में खरीदा गया हैं। जबकि नई गाड़ी की कीमत ही इतनी हैं। उसके बाद साहब से फर्जी बिल का आहरण करवाया गया हैं जो लगभग सवा करोड़ का था।
ईओडब्लू और लोकायुक्त तक शिकायत
पेंच की नहरों में चल रहे पीस वर्क के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायत अब ईओडब्लू,लोकायुक्त तक की गई हैं। इसमें विगत तीन साल में नहरों की मरम्मत के नाम पर हुए पीस वर्क,उनके नाम पर किए गए भुगतान,पीस वर्क के पहले और बाद की स्थिति सहित अन्य शिकायतें हैं। इस शिकायत में पहले नहर और अब बांध के कार्यपालन यंत्री सिरसाम,वर्तमान कार्यपालन यंत्री टेकाम सहित नहर और बांध संभाग के एसडीओ और उपयंत्री के नामजद शिकायत की गई हैं….

















