कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम और पार्टी के प्रति समर्पण से जीत मिली- विवेक बंटी साहू
सांसद ने छिंदवाड़ा और चौरई में आयोजित कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
छिन्दवाडा। कार्यकर्ताओं के कडे़ परिश्रम और पार्टी के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है सांसद विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा के पूजा शिवी लॉन एवं चौरई में आयोजित कार्यकर्ता आभार सभा में व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं को सांसद विवेक बंटी साहू ने पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया एवं आभार व्यक्त किया।
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रदेश में 29 में से 29 सीट भाजपा ने जीती है और यदि सबसे ज्यादा योगदान कहीं का रहा है तो छिंदवाड़ा के कार्यकर्ताओं का रहा है जिनकी मेहनत और परिश्रम का परिणाम है की हमने जीत हासिल की है सांसद विवेक बंटी साहू ने कार्यकर्ता आभार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र में पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है कई पीढ़ियां सपने देखते चली गई कि हम छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव जीतेंगे, आखिर सफलता मिली और आजादी के 75 वर्ष बाद हम चुनाव जीते हैं। सांसद श्री साहू ने कहा कि परिवार के सदस्य के रूप में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के जीत मे साथ दिया हैं। जब मैं दिल्ली जाता हूं, और संसद मे बैठता हूं। तो पता चलता है कि कितनी बड़ी जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों की नजरें छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में थी।

और कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों मे भी चुनाव जिताने का काम किया। सांसद ने कहा कि विकास करना हमारी प्राथमिकता रहेगी और क्षेत्र के लोगों को किसी काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा सभी कार्यकर्ताओं के काम भी होंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व मंत्री श्री दीपक सक्सेना, छिंदवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष एक रोहित पोफली, छिंदवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष दो अंकुर शुक्ला, सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी। चौरई आभार सभा में पूर्व विधायक नत्थन शाह, भाजपा नेता चौधरी गंभीर सिंह, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदार, भाजपा नेता अजय सक्सेना, महापौर विक्रम अहके, नगर पालिका अध्यक्ष चौरई श्रीमती पूर्णिमा जैन, जनपद अध्यक्ष सरोज रघुवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती शैलकुमारी वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।