भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन..
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराया…
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी…भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया..पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 299 रन का विशाल स्कोर
बनाया…
ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शतकीय साझेदारी की. स्मृति मंधाना ने 45 और शेफाली वर्मा ने 87 रनों की पारी खेली….
वही मिडिल ऑर्डर में दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए…ऋचा घोष ने दो छक्के और तीन चौके की मदद से 24 गेंद में 34 रन की ताबरतोड़ पारी खेली….
गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से ए खाका ने 58 रन देकर तीन विकेट लिए…
दूसरी इंनिग में बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई… दक्षिण अफ्रीका टीम की कैप्टन एल वॉल्वर्ड ने 101 रनों कि शतकीय पारी खेली…
लेकिन अपनी टीम को विश्व विजेता नहीं बनाई…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम मे गेंदबाजी करते हुए दीप्ती शर्मा ने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए..
वूमैन ऑफ द मैच का किताब शेफाली वर्मा
को दिया गया…शेफाली ने 87 रन बनाये और 2विकेट भी लिए..
वूमैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दीप्ती शर्मा को दिया गया…दीप्ती ने 9 मैचो ने सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए..

















