योग को अपने जीवन मे अभिन्न हिस्सा
बनाये-कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह।
योग करो निरोग रहो -सांसद विवेक बंटी साहू।
विश्व योग दिवस पर आज जिला प्रशासन ने स्टेडियम में आज सामुहिक योग दिवस मनाया।
विश्व योग दिवस पर आज छिंदवाड़ा जिले के सांसद विवेक बंटी साहू,कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने सामुहिक विश्व योग दिवस मनाया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग के माध्यम से आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो आप निश्चित तौर पर स्वस्थ निर्णय लेंगे जिससे आगे बढ़ने में मददगार होगा आप सभी को अपने जीवन मे योग को अभिन्न हिस्सा बनाये।
जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं समेत सामाजिक संगठन ने हिस्सा लिया।
सांसद विवेक बंटी साहू ने दसवें विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि योग करो निरोगी रहो। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद जिन्होंने योग को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
इस कार्यक्रम में एडीएम केसी बोपचे, एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम सुधीर जैन ,उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह समेत भाजपा नेता और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं ने विश्व योग दिवस में हिस्सा लिया।