लोकतंत्र के महापर्व का आगाज।

आदर्श आचार संहिता लागू

7 चरणों में मतदान, 4 जून को आएंगे परिणाम।

19 अप्रैल को पहले चरन और 1 जून को सातवे चरण का अंतिम मतदान।

97 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार।

543 लोकसभा पर होंगे
मतदान।

छिंदवाड़ा लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व की तैयारी पूर्ण कर ली गई है आज चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया
उन्होंने बताया कि सात चरणो में मतदान कराया जाएगा पहले चरण 19 अप्रैल को शुरू होगा और 2 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा।
वही 4 जून को मतदान का परिणाम घोषित किया जाएगा।
चुनाव आयुक्त ने बताया कि
96 करोड़ 80 लाख मतदाता इस बार मतदान करेंगे जिसमे 47करोड़ 1लाख महिला और 49 करोड़ 72 लाख पुरूष मतदाता होंगे।
जिसमे 1करोड़ 82 लाख पहली बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

55 लाख ईवीएम की गई है तैयार।

10 लाख 50 हजार मतदान केंद्रों पर होंगे मतदान, 1लाख 50 हजार चुनाव अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में सम्पन्न होंगे चुनाव।

हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
चुनाव आयुक्त ने बताया कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
एयरपोर्ट और बार्डर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

राजनीतिक दलों को विशेष इन बातों पर विशेष ध्यान देना होगा।

मुफ्त की चीजे बाटने पर ध्यान दिया जाएगा।
फेक न्यूज फैलाने और
सोशल मीडिया पर गलत खबरे चलने वाले पर त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए गए। नफ़रत फैलाने वाले भाषण नही होना चाहिय,सोशल मीडिया पर विरोधी का अपमान नही होना चाहिए, प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल नही होना चाहिए,मुद्दे पर आधारित प्रचार होना चाहिए,विज्ञापन और खबरों में अंतर बताना होगा।

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अपील

सभी मतदाता छुटियो में बाहर घूमने नही जाये अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें ।
साथ ही सभी राजनीतिक दलों से विनम्र अपील की है कि पर्शनल अटेक नही करे, एक दूसरे के दुश्मन नही बने।

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि 4 राज्यो की 406
विधानसभा सीटों पर भी चुनाव कराएं जाएंगे।
जिसमे सिख्खिम, उडीसा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल है।

मप्र में चार चरणों मे होगा मतदान।

पहला चरण 19 अप्रैल
6 सीट।

छिंदवाड़ा,सीधी,शहडोल, जबलपुर,मंडला, बालाघाट,

दूसरा चरण 26 अप्रैल
7 सीट।

टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना,रीवा,होशंगाबाद, बैतूल।

तीसरा चरण 7 मई
7 सीट।

मुरैना, भिंड,ग्वालियर, गुना,सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़।

चौथा चरण 13 मई
7 सीट।

देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार,खरगोन, खंडवा।