आरआई निलेश ठाकुर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत आज कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने छिंदवाड़ा तहसील कार्यालय का निरिक्षण किया।
निरीक्षण में कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों के कोर्ट रूम, स्टाफ रूम और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को बारीकी से देखा और समझा। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने तहसीलदार ,बाबू और कर्मचारियों को सभी लंबित प्रकरणो को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। दोपहर में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सख्त नजर आए उन्होंने आरआई निलेश ठाकुर को उपस्थित होने को कहा लेकिन वह तहसील कार्यालय नहीं पहुंच पाए जिससे कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए आरआई निलेश ठाकुर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने शाम 5 बजे सभी पटवारियों की मीटिंग बुलाई।
तहसील सभाकक्ष में पटवारियों के साथ कलेक्टर की मैराथन बैठक चली जिसमें उन्होंने सभी राजस्व प्रकरण को जल्द से जल्द निपटान एवं ई केवाईसी, राजस्व और डायवर्सन वसूली, नामांतरण, भूअभिलेख जैसे सभी प्रकरण को निपटाने लिए दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे, तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी,नायब तहसीलदार दृष्टि चौबे मौजूद रही।