कलेक्टर मनोज पुष्प ने किया कलेक्टर परिसर और मंदिर में श्रम...
एडीएम सहित निगम आयुक्त राहुल सिंह रहे मौजूद।
छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 26 जनवरी तक देशभर...
कृतिका ज्योतिषी करेंगी राज्य स्तरीय “राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस” में छिन्दवाड़ा...
कक्षा नवमी की छात्रा कृतिका ज्योतिषी पिता आशीष ज्योतिषी का चयन राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस“ में...
आबकारी विभाग ने पकड़ी देशी-विदेशी शराब
सलैया से लाहन,बर्रागोटी में मिली शराब।
छिन्दवाड़ा-आबकारी विभाग के चौरई वृत्त के अमले ने तीन स्थानों पर कार्यवाही कर...
पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकारसांसद नकुलनाथ
सांसद नकुलनाथ ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में माथा टेका
संकट मोचन हनुमान जी से मांगा जीत का आशीर्वाद
आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे सकेंगे विधानसभा...
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए दिनांक 17 नवम्बर को हुए मतदान की 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन...
कलेक्टर और एसपी पहुचे स्ट्रांग रूम,देखी सुरक्षा व्यवस्था।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा द्वाराईवीएम स्ट्रॉन्ग रूमों और सीसीटीवी निगरानी कक्ष का निरीक्षण।
पटवारी संघ ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन ।
शहडोल जिले के मृतक पटवारी को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग।
शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील में...
छिंदवाड़ा का राजनीतिक माहौल।
एक बड़ा वर्ग बनाना चाहता है फिर से कमलनाथ को मुख्यमंत्री।
छिंदवाड़ा जिले के विकास की हो रही है...
चुनावी कथा सुनाने आये बाबा को छोटी नजर आई हवाई पट्टी
बाबा योगी आदित्यनाथ, छिन्दवाड़ा कमलनाथ के साथ- दीपक सक्सेना
छिन्दवाड़ा देश और प्रदेश में जब-जब युवा विकास और रोजगार की बात करता है तब-तब भाजपा धर्म को आड़े लाती है और शांति की फिज़ा में जात-पात का जहर खोलकर चुनावी लाभ अर्जित करने का प्रयास करती है, यही असफल प्रयास आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी चुनावी सभा के माध्यम से किया है, किन्तु वे नहीं जानते कि यह छिन्दवाड़ा जिले की जागरूक और शांतिप्रिय जनता है जो अपनी खुली आंखों से देख रही है कि पहली दफा यह अवसर आया है जब भाजपा के केन्द्रीय, प्रादेशिक मंत्रियों व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री की छिन्दवाड़ा में रेलमपेल रही मप्र शासन के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने अपनी जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यमसे कहा कि आज उत्तर प्रदेशके मुख्यमंत्री अपनी चुनावी कथा सुनाने के लिये छिन्दवाड़ा पहुंचे और उनका उड़न खटोला इमलीखेड़ा स्थित हवाई पट्टी पर उतरा जहां से वे सड़क मार्ग से होते हुये नगर के दशहरा मैदान पहुंचे।इस सम्पूर्ण मार्ग में उन्होंने नकुल-कमलनाथ के द्वारा खोले गये स्किल सेन्टर, एफडीडीआइ से लेकर नगर की चमचमाती हुई सड़कों को देखानगर के दशहरा मैदान से अपनी चुनावी कथा सुनाते हुये सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छिन्दवाड़ा की एयर स्ट्रिप बहुत छोटी है तो अगर छोटी है तो उनके संज्ञान में यह बात आनी नितांत आवश्यक है कि इस चुनावी साल में अभी तक भाजपा के दर्जनभर केन्द्रीय और प्रादेशिक आयातित नेताओं के हवाई जहाज उसी हवाई पट्टी पर उतरे हैं, लेकिन उसके विस्तार के लिये बीते 9 साल से केन्द्र और 18 वर्ष से राज्य की भाजपा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये, शायद स्थानीय भाजपा नेता योगी जी को यह बताना भूल गये कि छिन्दवाड़ा के विकास पुरूष कमलनाथ जी ने अपनी पंद्रह माह की सरकार में 6.72 करोड़ से एयरपोर्ट निर्माण की मंजूरी देने के साथ ही एक सर्वे भी पूरा हो चुका था और यह एयर स्ट्रिप तिकाड़ी में बननी थी, लेकिन सत्ता की लोभी भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिरा दी और एयरपोर्ट निर्माण पर रोक लगा दी और इसके लिये स्वयं उनकी पार्टी के विकास विरोधी स्थानीय नेता जिम्मेदार है जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण में भरपूर अड़चनें लगाई हैजिस हवाईपट्टी पर योगी जी उतरे थे।
मेडिकल, विश्वविद्यालय व हर्टिकल्चर कॉलेज लेगा पूरा आकार- नकुलनाथ एग्रीकल्चर का सपना भी होगा साकार
छिन्दवाड़ा पहली दफा हमने सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली का वादा पूरा किया, अबकी बार हम सौ यूनिट मुफ्त और दो सौ यूनिट बिजली हाफ होगी।पंद्रह माह की सरकार में वृद्धा पेंशन तीन सौ रुपयों सेबढ़ाकर छह सौ रुपये की थीऔर इस बार सीधे बारह सौ रुपये करेंगे।प्रत्येक परिवार का 25 लाखरुपयों का स्वास्थ्य और दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होगा।यह वादे नहीं वचन है जो क्रमश: दिसम्बर माह में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पूरे होने प्रारम्भ होंगे।उक्त उदगार आज सांसदनकुलनाथ ने अपनी जनसभाओं में व्यक्त किये।अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई ब्लॉक के ग्राम बटकाखापा व खिरकी घाट में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुये सांसद नकुलनाथ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और हॉर्टिकल्चर कॉलेज पूरा आकार लेंगे साथ ही एग्रीकल्चर कॉलेज का सपना भी साकार होगा।हमारे जिले के साथ ही पड़ोसी जिलों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु कमलनाथ द्वारा खोले गये इन शैक्षणिक संस्थाओं को पूर्ण आकार लेने से भाजपा की सरकार ने रोका है जिसका जवाब आप सभी को देना है। प्रदेश के 27 लाख और जिले के 75 हजार किसानों की कर्जमाफी कमलनाथ जी ने पंद्रह माह की सरकार में की अब पुन: किसान कर्जमाफी प्रारम्भ होगी और जिले व प्रदेश का किसान खुशहाल होगा। सांसद नकुलनाथ ने उपस्थित अपार जनसुमदाय से कहा कि भाजपा की विदाई का दिन 17 नवम्बर तय किया गया है इस दिन जब आप विधायक कमलेश शाह को चुनने के लिये पंजे की बटन दबायेंगे तो आपका यह मत कमलनाथ जी के हाथों को मजबूती प्रदान करेगा साथ ही मुख्यमंत्री भी चुनेगा।सांसद नकुलनाथ ने नगर के गणमान्य मतदाताओं से कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री चुनने की अपील की।























