जिले में कांग्रेस में मची भगदड़ का सिलसिला अब भी जारी है। लगातार बड़े नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे है। तो वही नए युवाओं द्वारा भी भाजपा में ज्वाइनिंग दे रहे है। बुधवार के दिन भी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित नए युवाओं द्वारा भाजपा में ज्वाइनिंग दी गई। निगम सभापति कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष व कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष नरेश साहू , कांग्रेस जोन प्रभारी क्रमांक 2 मनोज सक्सेना , जोन प्रभारी मनोज कुशवाह ,पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उदय सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस विश्वेन्द्र सिंह बैस द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा गया। जबकि धीरज सिंह चौहान लक्की सहित आशीष सोनी,सिद्धार्थ खरे, सुमित मालवी ,प्रिंस राजपूत ,सुमित श्रीवास्तव और विक्की उइके सहित दर्जनों युवाओं द्वारा भाजपा ज्वाइन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में भाजपा का दामन थमने सैकड़ो युवा पहुंचे। वही पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह ठाकुर के साथ करण सिंह ठाकुर,रजत सिंह ठाकुर, राजवीर सिंह ठाकुर और विक्रम सिंह चंदेल द्वारा भी भाजपा का दामन थामा गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, जिला प्रभारी संतोष पारिक, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विजय झांझरी, नगर अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला सहित अन्य नेता मौजूद थे।