पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुचे छिंदवाड़ा

अपने चार दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से आज फिर भाजपा में जाने की अटकलो को अफवाह बताते हुए कहा कि यह सब मीडिया की चलाई हुई खबरें हैं मैंने कभी नहीं कहा कि मैं कहीं जा रहा हूं । हालांकि उन्होंने इस बार भी कोई स्पष्ट खंडन नहीं किया बल्कि मीडिया से ही कहा कि आप लोग खुद इस बात का खंडन कीजिए ।

प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा कर्ज लिए जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार कर्ज से ही चल रही है और यह जनता का पैसा है ।
ओला वृष्टि से हुए नुकसान पर उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करूंगा कि उनको मुआवजा दिया जाए।

कार्यकर्ता सम्मेलन सहित 
विभिन्न आयोजनों में होंगे 
सम्मिलित।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 
निर्धारित कार्यक्रमों में 
सम्मिलित होंगे।
दिनांक 28 फरवरी को पूर्व सीएम कमलनाथ का 
10.30 बजे हर्रई आगमन होगा, आगमन पश्चात वे 
मानसाता लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में 
सम्मिलित होंगे, 11.45 बजे चांद के महावीरलॉन में आयोजित कार्यकर्तासम्मेलन में उपस्थित होंगे।दोपहर 12.45 बजे 
शिकारपुर आगमन होगा
पूर्व सीएम कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारितकार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
 
दिनांक 29 फरवरी को पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्व सीएम 
कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ सुबह10.30 बजे 
खुमकाल मदनी रोड 
(नवेगांव) में आयोजित 
कार्यकर्ता सम्मेलन में 
उपस्थित होंगे दोपहर 11.45 बजे तामिया में माता मंदिर के समीप 
आयोजित कार्यकर्ता 
सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।दोपहर 12.45 बजे नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा जिसके बाद वे इंदिरा गांधीक्रिकेट मैदान में जारी सांसदकप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में 
सम्मिलित होंगे।शिकारपुर आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटीद्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
 
दिनांक 01 मार्च को पूर्व 
सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ प्रात: 11 बजे नागपुर रोड स्थित मोती रॉयल पैलेस में विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी, पर्यावेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, समन्वयक, शहर अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, समन्वयक व क्षेत्रीयअध्यक्षों की आयोजित 
बैठक में सम्मिलित होंगे।बैठक उपरांत नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा, 
जहां वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
 
दिनांक 02 मार्च को पूर्व 
सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ छिन्दवाड़ा से 
प्रस्थान करेंगे।