क्या कमलनाथ का गढ़ जीत पाएंगे भाजपा के बंटी ?

सांसद नकुलनाथ के खिलाफ बंटी विवेक साहू लड़ेंगे भाजपा से लोकसभा चुनाव।

दो बार कमलनाथ से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं बंटी।

छिंदवाड़ा जिले की लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद नकुलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिए।
मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जानी वाली छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ है उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए लोकल प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा गया है।
भाजपा के लिए छिंदवाड़ा सीट सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। क्योंकि 40 वर्षों से कमलनाथ का राज है।

उम्मीद थी कि भाजपा छिंदवाड़ा से किसी बड़े भाजपा नेता को प्रत्याशी बनाकर उतरेगी लेकिन एक बार फिर भाजपा ने लोकल प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को टिकट देकर चौंका दिया है।

पूर्व में भी दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं बंटी।

विवेक बंटी साहू इसके पहले दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। 2018 में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद जब कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा का उपचुनाव 2019 में लड़ा था उस समय कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने विवेक बंटी साहू को टिकट दी। यह चुनाव विवेक बंटी साहू पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लगभग 25000 वोटो से हार गए थे।
इस चुनाव हारने के बाद भी भाजपा ने बंटी साहू को जिला भाजपा की कमान सौंप दी तब से लेकर अब तक वह अभी भाजपा जिला अध्यक्ष हैं।
विधानसभा चुनाव 2023 में भी छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने विवेक बंटी साहू को एक और मौका दिया लेकिन इस बार भी विवेक बंटी साहू लगभग 35000 वोटो से हार गए।

लेकिन बार-बार एक ही व्यक्ति को टिकीट देना क्या
भाजपा की मजबूरी है।

क्योंकि हमेशा से ही कांग्रेस और भाजपा के साथ सेंटिंग का आरोप लगता आया है।

चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा जिले में क्या भाजपा को कोई ऐसा प्रत्याशी नही मिल जो सांसद नकुलनाथ का मुकाबला कर सके।