एडीएम सहित निगम आयुक्त राहुल सिंह रहे मौजूद।
छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 26 जनवरी तक देशभर के मंदिरों और तीर्थ स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कलेक्टर मनोज पुष्प, आयुक्त नगर निगम राहुल सिंह ने आज कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ छिन्दवाड़ा नगर की छोटी बाजार स्थित श्री राम मंदिर में और जिला कलेक्टर कार्यालय में साफ-सफाई कर श्रमदान किया।
कलेक्टर मनोज पुष्प के साथ कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।