छिंदवाड़ा राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए 5 जून से 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज सुबह छोटा तालाब छिन्दवाड़ा में नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा के सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया और जल संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सीपी राय निगम आयुक्त, ईई ईश्वर चंदेली नोडल अधिकारी विवेक चौहान सहित अन्य अधिकारी व नागरिकों ने भी सफाई कार्य में सहभागिता की।
