कांग्रेस महासचिव अज्जु ठाकुर सहित पांढुर्ना नगर पालिका अध्यक्ष,पार्षद हुए भाजपा...
छिंदवाड़ा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है पांढुर्णा जिले के बड़े नेता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उज्जवल सिंह चौहान अज्जू ठाकुर ने...
जननेता कमलनाथ की गहराई नापने में भाजपा जिलाध्यक्ष को लगेंगे कम से कम 43 साल- नितिन उपाध्याय
जिले के विकास को चौपट करने में खूब निभाई है हिस्सेदारी
छिन्दवाड़ा प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी 18 वर्षों कीसरकार में प्रतिवर्ष रोजगार के नाम पर युवाओं को छला है, ठगा है और बाद में उनका भविष्य बर्बाद किया है।देश के प्रधानमंत्री ने भी घोषणा की थी, कि हर साल देश के 15 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे, किन्तु उनकी घोषणा जुमला बनकर रह गई।
शिवराज व मोदी की तर्ज परदौड़ रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व औद्योगिकीकरण का जुमला उछाला है।
यह वही मामा-भांजे की जोड़ी है जिसने मिलकर छिन्दवाड़ा के विकास को चौपट किया है।नितिन उपाध्याय ने अपनी जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यमसे कहा कि चुनाव के समय भाजपा जिलाध्यक्ष को जिलेकी स्वास्थ्य सुविधायें, शिक्षारोजगार और औद्योगिकीकरण की याद आई है।जबकि प्रदेश में 18 साल से भाजपा सत्ता में काबिज है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंहचौहान है जिनके साथ मिलकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज का बजट आधा किया है तबइन्हें स्वास्थ्य सुविधायें और जिले की चिन्ता नहीं सताई, अब इनकी चुनावी चिंतायें सामने आ रही है।प्रदेश में 3 करोड़ शिक्षितयुवा बेरोजगार घूम रहे हैं और रोजगार देने के नाम परली जाने वाली शासकीय भर्तियों में सिर्फ घोटाले हो रहे हैं।पंद्रह लाख युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का झांसा युवा झेल रहे हैं आज तक जिले के 15 युवाओं को भी रोजगार नहीं मिला, अब मामा का भांजा और नाना का नाती 35 हजार युवाओं को रोजगार देने का जुमला फेक रहा है जिसने मामा के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा स्वीकृत टैक्सटाइल पार्क के निर्माण सहित अनेकों रोजगारोन्मुखी योजनाओं को रोक दिया जिसमें सैकड़ोंयुवाओं को रोजगार प्राप्त होता।जिले के साथ ही आस-पास के पड़ोसी जिले के विद्यार्थियों को सस्ती व सुलभ उच्च शिक्षा दिलाने हेतु कमलनाथ व नकुलनाथके प्रयासों से विश्वविद्यालय व हार्टिकल्चर प्रारम्भ हुआ जिसे मामा-भांजे की जोड़ी ने एक कमरे तक सीमित कर दिया और इनकी विकास विरोधी मानसिकता ने एग्रीकल्चर कॉलेज कोखुलने नहीं दिया, अब चुनावके समय इन्हें शिक्षा की यादआ रही है।नकुल-कमलनाथ द्वारा स्वीकृत श्रमोदय विद्यालय, जिला मुख्यालय पर एक अन्य कन्या महाविद्यालय, फुटबाल एकेडमी को भाजपा ने खुलने नहीं दिया तब भाजपा जिलाध्यक्ष क्या कुंभकरण की नींद सो रहे थे।कोरोना संक्रमण काल में पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ ने जिले को 265 टन ऑक्सीजन, 500 ऑक्सीजन सिलेंडर व्यक्तिगत रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये, जबकि 4 निजी अस्पताल, आनंद हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, लाइफकेयर तथा सोनारे हॉस्पिटल को 10-10ऑक्सीजन सिलेंडर, 50 हजार से अधिक फेविफ्लू और रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराये, जिला प्रशासन को सहायतार्थ 15 जीवन रक्षक यंत्र व 30 हजार परिवारों के साथ ही अन्य राहगीरों को 45 हजार राशन की कीट प्रदान की।भाजपा जिलाध्यक्ष बतायें कि उन्होंने और उनके मामा ने इस दौरान छिन्दवाड़ा को क्या दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष को लगेंगे43 बरस:- प्रवक्ता उपाध्याय ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 43साल के विकास कार्यों को गिनने में भाजपा जिलाध्यक्ष को 43 बरस लगेंगे।संक्षिप्त में उन विकास कार्योंका वर्णन है जिनकी वजह से आज छिन्दवाड़ा देश में नम्बर एक है, युवाओं को विदेशों में रोजगार प्राप्त हो रहा है।15 स्किल सेन्टर, खैरीतायगांव में रेमण्ड सहित सैकड़ों कम्पनियां, हिन्दुस्तान यूनिलिवर, मेडिकल कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल, जलाशय और जिस स्कूल सेभाजपा जिलाध्यक्ष ने 12 वींतक पढ़ाई की है उसे भी समय-समय पर कमलनाथ के द्वारा बजट दिया गया हैऔर जिस कॉलेज में दाखिला लिया पर पढ़ाई पूरीनहीं की उस कॉलेज को भी कमलनाथ जी ने बजट दिया है।अंत में श्री उपाध्याय ने कहा कि शासकीय आंकड़ों के मुताबिक मप्र में 21 युवाओं को इन बीते सालों में रोजगार प्राप्त हुआ है हां घोटाले अवश्य 35 हजार निकलेंगे जिनमें युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है, इसीलिये भाजपा जिलाध्यक्ष युवाओं में रोजगार का भ्रम तो कतई ना फैलायें, हालांकि जिले के शिक्षित युवाओं ने पटवारी भर्ती घोटाला, कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती घोटाला, व्यापमं घोटाला, परिवहन विभाग में आरक्षक भर्ती घोटाला, नर्सिंग भर्ती घोटालाऔर संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला भी अपनी आंखों से देखा है इसीलिये वे भी भाजपा को अब घोटाला पार्टी बोलने लगे हैं।
कला धन आया ना ही पंद्रह लाख रुपये खाते में आये।
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के लिये बहनें लाड़ली नहीं रहेंगी- नकुलनाथ
छिन्दवाड़ा -सौंसर विधानसभा क्षेत्र में आज तीन...
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बच्चों की लगाई क्लॉस।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदनगांव में स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजनकलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने...
पार्षद ने किया कुछ ऐसा की 35 कर्मचारियों के खिल उठे...
परासिया की नगर पालिका में 35 आउटसोर्स कर्मचारियों अलग अलग विभाग में कार्य करते है ।जिनको को पिछले 7 महीने से सैलरी...
नागपुर-छिंदवाड़ा-शहडोल रेल सेवा को मिली स्वीकृति
छिंदवाड़ा: नागपुर से शहडोल के बीच नई रेल सेवा की स्वीकृति मिल गई है। यह ट्रेन नागपुर से सौसर-छिंदवाड़ा-सिवनी-नैनपुर- जबलपुर-कटनी साऊथ-उमरिया से...
क्या कमलनाथ का गढ़ जीत पाएंगे भाजपा के बंटी ?
सांसद नकुलनाथ के खिलाफ बंटी विवेक साहू लड़ेंगे भाजपा से लोकसभा चुनाव।
दो बार कमलनाथ से विधानसभा चुनाव हार...
पुलिस का ख़ौफ़ खत्म,बीच बाजार में पीट पीटकर हत्या..देखे मौत का...
छिंदवाड़ा शहर के बीचों-बीच फवारा चौक पर एक वृद्ध की डंडे और पाइप से पीठ हत्या कर दी गईयह वारदात रविवार रात...
तामिया बीईओ कार्यालय मे लोकायुक्त का छापा.
छिंदवाड़ा जिले के तामिया मे बाबू सतीश तिवारी पिता स्वर्गीय नर्मदा प्रसाद तिवारी उम्र 54 वर्ष पद सहायक ग्रेड 3 कार्यालय विकासखंड...























