भाजपा ने रचा इतिहास75 सालो बाद जीती छिंदवाड़ा सीट।

कमलनाथ का गढ़ ढहाने में कामयाब रही भाजपा

भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने 1 लाख 13 हजार 618 मतों से जीत हासिल की

छिंदवाड़ा में भाजपा ने 75 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आजादी के बाद से ही छिंदवाड़ा लोकसभा सीट हमेशा से ही कांग्रेस की परंपरागत सीट बनी रही। 1997 में पहली बार सुंदरलाल पटवा यहां से चुनाव जीते उसके बाद से लगातार कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कमलनाथ का यह गढ़ ढहाने में सफलता हासिल कर ली है। भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को 113618 वोटो से करारी से शिकस्त दी है।प्रचंड जीत के बाद विवेक बंटी साहू का कहना है कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास की रणनीति के कारण हुई है जनता ने इस बार विकास को चुना है और अब उनकी प्राथमिकता जिले के विकास में गति लाना है पिछले 10 साल से जो विकास यहां रुका हुआ है अब उसे आगे बढ़ाया जाएगा और जिले में विकास की एक नई इबादत लिखी जाएगी।

प्रचंड जीत के बाद विवेक बंटी साहू का कहना है कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास की रणनीति के कारण हुई है जनता ने इस बार विकास को चुना है और अब उनकी प्राथमिकता जिले के विकास में गति लाना है पिछले 10 साल से जो विकास यहां रुका हुआ है अब उसे आगे बढ़ाया जाएगा और जिले में विकास की एक नई इबादत लिखी जाएगी।