बियर पीने से दो पुलिस कर्मियों की मौत।

छिंदवाड़ा रविवार सुबह एसएएफ आठवी बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत के बाद हड़कंप मच गया। दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा बीती रात साथ मे बैठकर शराब का सेवन किया गया था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम उइके उम्र 55 साल एवं प्रेम लाल ककोडिया उम्र 50 साल ने आठवी बटालियन के क्वाटर में बैठकर बीयर का सेवन किया था। जिसके बाद अचानक ही दोनों खून की उल्टियां करने लगे थे। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्रधान आरक्षक धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रेम लाल काकोडिया ने आज सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो बीयर की केन एवं गिलास से सल्फाज की बदबू आ रही है। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस मामले की हर पहेलु से जांच कर रही है कि या तो दोनों ने सल्फाज मिलाकर आत्महत्या की है, या किसी एक नए बीयर में सल्फाज मिलाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।