कृषक सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित हुई डॉ चंचल भार्गव

छिंदवाड़ा: कृषि विज्ञान केन्द्र छिंदवाड़ा में पदस्थ डॉ चंचल भार्गव को किसानों के हितों,अधिकारों,तथा किसानों की उन्नति,
उनके विकास के लिए
किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए “कृषि सेवा रत्न अलंकरण” से सम्मानित किया गया है।
किसान सेवा संगठन एवं आई-फार्मर्स द्वारा आयोजित किसान ई चौपाल के माध्यम से कृषकों को कृषि विज्ञान आधुनिक तकनीकी ,उन्नति एवं किसानों को उनके विस्तार व विकास में आपका उत्कृष्ट योगदान रहा।
जबलपुर के शहिद स्मारक सभागार में आयोजित कृषि सेवा रत्न अलंकरण कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी अध्यक्ष गो संवर्धन बोर्ड, अजय वीर जाखड़ अध्यक्ष भारत कृषक समाज मुख्य अतिथि,डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा कुलगुरु जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।