कलेक्टर मनोज़ पुष्प और पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने परेड की सलामी।
छिंदवाड़ा में आज गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के सांस्कृति एंव पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह ने पुलिस ग्राउंड में झंडा वन्दन किया परेड की सलामी ली ,साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वचन किया गया।
जिले के शासकीय स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा सरकार की योजनाओं की आकर्षक झाकियां निकली गई।
प्रदेश के सांस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री के साथ जिला कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा,सीइओ जिला पंचायत पार्थ जैसवाल, एडीएम केसी बोपचे,एएसपी एपी सिंह,एसडीएम सुधीर जैन,डीडीए जितेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी,राजनीतिक दलों के पदाधिकारि, स्कूली बच्चों सहित जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।