पहली सांसद निधि से 10 लाख भगवान परशुराम जी के लिए: सांसद विवेक बंटी साहू।

ब्रह्म समाज कल्याण मंडल द्वारा आज नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू का भव्य स्वागत किया गया।

मिश्रा कॉलोनी स्थित ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
स्वागत समारोह में ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे द्वारा नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ सदस्य,महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।
सांसद विवेक बंटी के साहू के साथ पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पंकज शुक्ला, अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, अजय सक्सेना, पंडित राम शर्मा मौजूद रहे।

सांसद विवेक बंटी साहू ने मंच से कहा कि मेरी पहली सांसद निधि से 10 लख रुपए की राशि ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के नव निर्माणधीन भवन के लिए दी जाएगी।

ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे ने संसद विवेक साहू को धन्यवाद दिया और रोहित द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया ।
मचसंचालन पूर्व युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंशुल शुक्ला ने किया।