आज रंग पंचमी का त्यौहार पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वही छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ ने महिलाओं के साथ जमकर होली खेली।
प्रिया नाथ के साथ छिंदवाड़ा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी और अलग अलग क्षेत्र से आई महिलाओं ने प्रिया नाथ के साथ होली खेली और भक्ति गीत गाकर डीजे की धुन पर खूब होली के रंग में नजर आई।