शेषराव यादव नगर मंडल अध्यक्ष से लेकर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण बोर्ड के उपध्यक्ष भी रह चुके हैं.

शुभंकर कार्यकाल में भाजपा को मिले सांसद और विधायक.
लोकसभा चुनाव में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को लोकसभा से छिंदवाड़ा की टिकट मिलने के बाद शेषराव यादव को प्रभारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। शेषराव यादव के अध्यक्ष कार्यकाल में ही लोकसभा का चुनाव भाजपा ने छिंदवाड़ा में लड़ा। 45 साल से जिले में राजनीति कर रहे कद्दावर नेता कमलनाथ का गढ़ ध्वस्त करने में भाजपा को सफलता मिली और विवेक बंटी साहू सांसद बने। इसके साथ ही अमरवाड़ा उपचुनाव में भी भाजपा ने कमलेश शाह को फिर से विधायक बनाया। जिसका श्रेय प्रदेश संगठन और केंद्र संगठन के बड़े नेताओं ने शेषराव यादव को दिया अमरवाड़ा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें शुभंकर जिला अध्यक्ष की पदवी से नावाजा.
शेषराव यादव ने अब तक अपने सभी दायित्व पूरी तरह निभाए वर्ष 2011 से लेकर 2013 तक वे महाकोशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) रहे. 2 साल के कार्यकाल में शेषराव यादव ने
धर्मटेकड़ी का संरक्षण व सौंदर्यकरण कार्य किया धर्मटेकरी को सिटी वन की तरह विकसित किया मॉर्निंग वॉक के लिए यह हजारों लोग पहुंचते हैं जबकि दिन भर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. वही 2012 से 2018 तक कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रहते हुए ना बेहतर व पारदर्शी प्रशासन दिया बल्कि किसान व व्यापारियों का समस्या को सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा अपने कार्यकाल में उन्होंने मंडी परिसर में भवन, शेड, सड़के ओर गार्डन का निर्माण करवाया. दूर-दूर से आने वाले किसानों के लिए सस्ते भोजन की व्यवस्था को सुचारु रूप से करवाया.
