धर्मेंद्र सिंह चौहान बने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के चुनाव आयोजित हुए जिसमें नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। जबकि अन्य कार्यकारिणी का मनोनयन और निर्वाचन शीघ्र किया जाएगा। बता दे कि नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान इंदौर तहसील में पदस्थ है। मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ का निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर उन्हें सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने शुभकामनाएं प्रेषित की है.