जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है । जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान क़ियाम
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा तीन चरणों में होंगे चुनाव, 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा।
4 अक्टूबर को मतगणना होगी।
जम्मू-कश्मीर में मतदान से जुड़ी खास बातें
87 लाख से ज्यादा कुल मतदाता।
कुल मतदाता : 87.09 लाख
महिला वोटर्स : 42.62 लाख
पुरूष मतदाता: 44.46 लाख
फर्स्ट टाइम वोटर्स : 3.71 लाख (18 से 19 साल)
युवा वोटर्स : 20.7 लाख (20 से 29 साल)
कुल मतदान केंद्र : 11838
हर केंद्र पर औसतन 735 वोटर
महिलाओं और दिव्यांग के लिए विशेष व्यवस्था
राज्य में होंगे कुल 360 मॉडल पोलिंग बूथ
हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में वोटिंग, 4 अक्टूबर को आएंगे परिणाम
एक अक्टूबर को प्रदेश की 90 विधानसभा सीट पर मतदान होगा।
हरियाणा राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं।
अंबाला डिवीजन: 18 सीटें
हिसार डिवीजन: 20 सीटें
रोहतक डिवीजन: 20 सीटें
गुड़गांव (गुरुग्राम) डिवीजन: 23 सीटें
करनाल डिवीजन: 5 सीटें
भिवानी डिवीजन: 9 सीटें